भारत ने पहली डेंगू वैक्सीन ‘क्यूडेंगा’ को मंजूरी दी

  • 21 Jul 2026

जुलाई 2026 में भारत ने अपनी पहली डेंगू वैक्सीन ‘क्यूडेंगा’ (QDENGA) को मंजूरी दी। यह वैक्सीन देश में डेंगू के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए एक नया माध्यम उपलब्ध कराएगी।

मुख्य बिंदु

  • भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने टेकेडा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया द्वारा विकसित क्यूडेंगा को विपणन की मंजूरी दी।
  • यह वैक्सीन4 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए स्वीकृत है, चाहे उन्हें पहले डेंगू संक्रमण हुआ हो या नहीं।
  • वैक्सीन लगाने से पहले पूर्व डेंगू संक्रमण की जाँच कराना आवश्यक नहीं है।
  • क्यूडेंगा एकटेट्रावैलेंट लाइव-अटेन्यूएटेड वैक्सीनहै, जो डेंगू वायरस के चारों प्रकार—DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4—से सुरक्षा प्रदान करती है।
  • इसे 40 से अधिक देशोंमें मंजूरी मिल चुकी है तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन की पूर्व-योग्यता मान्यता प्राप्त है।
  • इस मान्यता के कारणयूनिसेफ और पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाएँ इसकी खरीद कर सकती हैं।