भारतीय थल सेना ने असम में ‘ऑपरेशन जल राहत’ शुरू किया

  • 21 Jul 2026

हाल ही में पूर्वी असम के कई जिलों में गंभीर बाढ़ आने के बाद भारतीय थल सेना ने राज्य सरकार की बचाव एवं राहत गतिविधियों में सहायता के लिए ‘ऑपरेशन जल राहत’ शुरू किया।

  • यह अभियान नागरिक प्रशासन, असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) तथा अन्य आपदा प्रतिक्रिया एजेंसियों के समन्वय से चलाया जा रहा है।
  • सेना और असम राइफल्स के दलों को सर्वाधिक प्रभावित चराइदेव, शिवसागर और जोरहाटजिलों में तैनात किया गया है।
  • बचाव दल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फँसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा रहे हैं तथा राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं।