राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026
- 30 Jul 2026
29 जुलाई, 2026 को राज्य सभा ने ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ [Prevention of Insults to National Honour (Amendment) Bill, 2026] पारित किया, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' को वैधानिक संरक्षण प्रदान किया गया।
मुख्य बिंदु
- दंडनीय अपराध: राष्ट्रीय गीत का जानबूझकर अपमान करना, उसके गायन में बाधा उत्पन्न करना अथवा उसके सम्मान के प्रतिकूल कोई भी कार्य करना दंडनीय अपराध होगा।
- दंड: ऐसे अपराध के लिए 3 वर्ष तक के कारावास, जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है। अपराध के दोहराव की स्थिति में न्यूनतम 1 वर्ष के कारावास का प्रावधान किया गया है।
- उद्देश्य: इस संशोधन का उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन में 'वंदे मातरम्' की ऐतिहासिक भूमिका तथा संविधान सभा द्वारा प्रदान किए गए उसके विशेष दर्जे को ध्यान में रखते हुए उसकी गरिमा की रक्षा करना है।
- ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: यह विधेयक 'वंदे मातरम्' की रचना की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर लाया गया है।
- सरकारी निर्देश: यह संशोधन गृह मंत्रालय की उस परामर्श के बाद लाया गया है, जिसमें राज्यों को विशेष रूप से उन सरकारी कार्यक्रमों में, जहाँ राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया जाता है, 'वंदे मातरम्' का गायन या वादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


