वर्ष 2026 का फील्ड्स मेडल चार गणितज्ञों को प्रदान
- 30 Jul 2026
जुलाई 2026 में गणित के क्षेत्र के सर्वोच्च सम्मानों में से एक फील्ड्स मेडल यू डेंग (Yu Deng), जॉन पार्डन (John Pardon), जैकब सिमरमैन (Jacob Tsimerman) तथा होंग वांग (Hong Wang) को गणितीय अनुसंधान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
- वर्ष 1936 में पहली बार प्रदान किया गया यह पुरस्कार, जिसे गणित के क्षेत्र के सर्वोच्च सम्मानों में से एक माना जाता है, अंतरराष्ट्रीय गणितीय संघ (IMU) द्वारा प्रत्येक चार वर्ष में प्रदान किया जाता है। यह 40 वर्ष से कम आयु के उन गणितज्ञों को दिया जाता है, जिन्होंने गणित के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया हो।
- यू डेंग को हिल्बर्ट की छठी समस्या (Hilbert's Sixth Problem) के एक भाग का समाधान प्रस्तुत करने तथा सूक्ष्म स्तर पर कणों की पारस्परिक क्रियाओं और स्थूल भौतिक घटनाओं के बीच संबंध की गणितीय समझ को आगे बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया।
- जॉन पार्डन को MNOP प्रमेय (MNOP Conjecture) का समाधान करने तथा वर्चुअल फाउंडेशन साइकिल्स के सिद्धांत के विकास के लिए सम्मानित किया गया, जिसके ज्यामिति में महत्त्वपूर्ण अनुप्रयोग हैं।
- होंग वांग को त्रि-आयामी काकेया प्रमेय (Three-dimensional Kakeya Conjecture) का समाधान प्रस्तुत करने के लिए सम्मानित किया गया, जो हार्मोनिक विश्लेषण एवं ज्यामितीय मापन सिद्धांत की एक दीर्घकालिक समस्या थी।
- जैकब सिमरमैन को ‘ओ मिनिमैलिटी’ (o-minimality) का बीजगणितीय ज्यामिति एवं संख्या सिद्धांत में अनुप्रयोग करने तथा ग्रिफिथ्स प्रमेय को सिद्ध करने के लिए सम्मानित किया गया।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


