भारत की बस परिवहन प्रणाली में व्यापक सुधार की सिफारिश

  • 12 Aug 2026

11 अगस्त, 2026 को परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने परमिट, बस टर्मिनल, डिजिटल कनेक्टिविटी, सुरक्षा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी एवं यात्री सेवाओं में सुधार के माध्यम से भारत की बस परिवहन प्रणाली के व्यापक पुनर्गठन की सिफारिश की।

मुख्य बिंदु

  • 392वीं रिपोर्ट: ये सिफारिशें समिति की 392वीं रिपोर्ट, जिसका शीर्षक हैसमावेशी, डिजिटल और टिकाऊ बस परिवहन को सक्षम बनाना: अगली पीढ़ी की गतिशीलता के लिए नीति, विनियमन और सार्वजनिक-निजी भागीदारी”, में की गई हैं।
  • नया यात्री परमिट: समिति ने एक वर्ष के भीतर ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट के स्थान पर ऑल इंडिया पैसेंजर परमिट लागू करने का प्रस्ताव दिया है।
  • राष्ट्रीय बस डिजिटल ग्रिड: एक राष्ट्रव्यापी डिजिटल ग्रिड का प्रस्ताव किया गया है, जिसमें एकीकृत बुकिंग, लाइव ट्रैकिंग, यात्री रेटिंग तथा बस एवं टर्मिनल की स्थिति से संबंधित नागरिक रिपोर्टिंग की सुविधा होगी।
  • इलेक्ट्रिक बसों की ओर संक्रमण: समिति ने फ्लीट ट्रांजिशन कॉम्पैक्ट, स्क्रैप-एंड-लीज़ मॉडल, इलेक्ट्रिक बसों की थोक खरीद तथा समर्पित चार्जिंग अवसंरचना का प्रस्ताव दिया है।