विश्‍व निर्वाचन निकाय संघ (A-WEB)

  • 06 Oct 2020

सितंबर 2020 में भारत निर्वाचन आयोग ने विश्व निर्वाचन निकाय संघ (Association of World Election Bodies: A-WEB) के अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष पूरा किया और एक वेबिनार आयोजित किया।

  • यह विश्व भर में चुनाव प्रबंधन निकायों (Election Management Bodies– EMBs) का सबसे बड़ा संघ है।
  • इसका उद्देश्य दुनिया भर में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और भागीदारी चुनाव कराने में दक्षता और प्रभावशीलता को बढ़ावा देना है।
  • इसकी स्थापना 14 अक्टूबर, 2013 को सांग-डो, दक्षिण कोरिया में की गई थी। विश्व निर्वाचन निकाय संघ में 115 EMB सदस्य और 16 क्षेत्रीय संघों / संगठनों के रूप में एसोसिएट सदस्य सम्मिलित हैं। इसका स्थायी सचिवालय सियोल में अवस्थित है।