उज्जैन में अशोककालीन बौद्ध स्थल पर नए उत्खनन

  • 24 Aug 2026

हाल ही में मध्य प्रदेश में सम्राट अशोक से जुड़े प्राचीन बौद्ध स्मारकों की जाँच एवं संरक्षण के लिए वैश्य टेकरी (Vaishya Tekri) में नए सिरे से उत्खनन शुरू किया गया।

  • वैश्य टेकरी मध्य प्रदेश के उज्जैन के निकट स्थित एक विशाल स्तूप टीला है।
  • वर्ष 1938-39 में हुए पूर्व उत्खनन में बड़ी ईंटें एवं आहत सिक्के मिले थे, जो इसके मौर्यकालीन उद्गम का संकेत देते हैं।
  • सम्राट बनने से पहले अशोक अवंती के उपप्रांतपाल के रूप में कार्यरत थे और उज्जैन उनका मुख्यालय था।
  • स्थानीय परंपराएँ वैश्य टेकरी का संबंध देवी से जोड़ती हैं, जिन्हें अशोक की पत्नी तथा महिंद एवं संघमित्रा की माता माना जाता है।