थिकसे मठ

  • 24 Aug 2026

21 अगस्त, 2026 को अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने लद्दाख स्थित ऐतिहासिक ‘थिकसे मठ’ (Thiksey Monastery) का दौरा किया, जो एक प्रमुख बौद्ध स्थल है।

  • यह मठ लेह से 19 किलोमीटर दूर स्थित है और मध्य लद्दाख का सबसे बड़ा मठ है।
  • वर्ष 1433 में स्थापित इस मठ की विशिष्ट बहु-स्तरीय वास्तुकला तिब्बत के पोटाला पैलेस जैसी है।
  • मठ में प्राचीन बौद्ध प्रतिमाएँ, स्तूप, हस्तलिखित ग्रंथ एवं भित्ति चित्र संरक्षित हैं।
  • यहाँ 15 मीटर ऊँची मैत्रेय बुद्ध की प्रतिमा है, जिसे 1980 के दशक में स्थापित किया गया था।
  • यह मठ अपनी दैनिक प्रातःकालीन प्रार्थनाओं एवं सिंधु नदी के मनोरम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।