स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत ‘समर्थक’

  • 29 Aug 2026

27 अगस्त, 2026 को भारतीय नौसेना को अपना पहला स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत (Multi-Purpose Vessel) ‘समर्थक’ प्राप्त हुआ। इसका निर्माण लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने चेन्नई के निकट कट्टुपल्ली स्थित अपने जहाज निर्माण केंद्र में किया है।

मुख्य बिंदु

  • स्वदेशी सामग्री: ‘समर्थक’ में 75% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है।
  • प्रमुख भूमिका: यह भारतीय नौसेना के लिए विभिन्न प्रणालियों के परीक्षण एवं मूल्यांकन के बहुउपयोगी मंच के रूप में कार्य करेगा।
  • समुद्री अभियान: यह पोत निगरानी, टोही एवं अपतटीय गश्त जैसे अभियान संचालित करने में सक्षम है।
  • मानवीय सहायता: यह मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) अभियानों में भी सहयोग प्रदान कर सकता है।
  • नाम का अर्थ: ‘समर्थक’ का अर्थ सहायक/समर्थन प्रदान करने वाला’ है, जो मिशन को सक्षम बनाने वाली इसकी भूमिका को दर्शाता है।
  • आत्मनिर्भर भारत: यह पोत भारत की स्वदेशी रक्षा जहाज निर्माण क्षमता एवं आत्मनिर्भर रक्षा पारिस्थितिक तंत्र को मजबूत करता है।