डॉली पार्टन

  • 29 Aug 2026

25 अगस्त, 2026 को प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका, गीतकार एवं अभिनेत्री डॉली पार्टन का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • गीत लेखन की शुरुआत: उन्होंने लगभग 6 वर्ष की आयु में गीत लिखना शुरू किया और उनका शुरुआती गीत लिटिल टाइनी टैसलटॉप’ (Little Tiny Tasseltop) था।
  • संगीत करियर: डॉली पार्टन विश्व की सर्वाधिक बिक्री वाली महिला संगीत कलाकारों में शामिल थीं और उनके 10 करोड़ से अधिक रिकॉर्ड बिके।
  • प्रसिद्ध गीत: उनके प्रमुख गीतों में जोलीन’, ‘कोट ऑफ मेनी कलर्स’ और आई विल ऑलवेज लव यू’ शामिल हैं।
  • ग्रैमी पुरस्कार: उन्होंने 11 ग्रैमी पुरस्कार जीते, जिनमें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी शामिल है।
  • अन्य भूमिकाएँ: उन्होंने अभिनेत्री, टेलीविजन प्रस्तोता एवं उद्यमी के रूप में भी कार्य किया।
  • डॉलीवुड: उन्होंने अमेरिका के टेनेसी में लोकप्रिय थीम पार्क डॉलीवुड’ (Dollywood) की स्थापना की।