ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक, 2026

  • 03 Sep 2026

2 सितंबर, 2026 को दिल्ली मंत्रिमंडल ने दिल्ली ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक, 2026 (Delhi Ease of Doing Business Bill, 2026) को मंजूरी दी।

  • उद्देश्य: प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य अनुमोदन, पंजीकरण, लाइसेंस और व्यावसायिक मंजूरियों की प्रक्रिया को सरल बनाना है।
  • सिंगल-विंडो पोर्टल: विभिन्न व्यावसायिक अनुमोदनों और अनापत्ति प्रमाण-पत्रों (NOCs) के लिए एकल खिड़की पोर्टल का प्रावधान किया गया है।
  • समेकित अनुमोदन: व्यवसाय भवन, अग्नि सुरक्षा, जल, जल निकासी और बिजली से संबंधित मंजूरियाँ इसी प्रणाली से प्राप्त कर सकेंगे।
  • समयबद्ध व्यवस्था: विधेयक पारदर्शी, समयबद्ध और प्रौद्योगिकी-संचालित अनुमोदन ढांचे का प्रस्ताव करता है।
  • निरीक्षण से राहत: उद्यम के पंजीकरण के बाद तीन वर्षों तक नियमित निरीक्षण नहीं किए जाएंगे।