जल पर आधारित राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन

  • 03 Sep 2026

2 सितंबर, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘जल पर राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन’ (National Departmental Summit on Water) में मजबूत जल-डेटा शासन पर जोर देते हुए डेटा संग्रह और विश्लेषण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग की सिफारिश की।

  • आयोजन: दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 1-2 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया।
  • भागीदारी: इसमें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
  • AI का उपयोग: जल डेटा के प्रभावी प्रबंधन के लिए एकसमान प्रारूपों के साथ AI के उपयोग का सुझाव दिया गया।
  • शहरी जल मांग: शहरी स्थानीय निकायों को शहरीकरण से बढ़ती जल मांग के लिए तैयार रहने को कहा गया।