जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाई भारत की सॉवरेन रेटिंग

  • 03 Sep 2026

2 सितंबर, 2026 को जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (JCR) ने मजबूत आर्थिक वृद्धि और बेहतर वित्तीय स्थिरता का उल्लेख करते हुए भारत की सॉवरेन रेटिंग को स्थिर परिदृश्य के साथ ‘A-’ कर दिया।

मुख्य बिंदु

  • पूर्व रेटिंग: इससे पहले भारत की रेटिंग ‘BBB+’ थी।
  • आर्थिक वृद्धि: मजबूत निजी उपभोग और सार्वजनिक निवेश के सहारे लगभग 7% आर्थिक वृद्धि का अनुमान है।
  • नीतिगत सुधार: डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और GST ने भारत की आर्थिक बुनियाद को मजबूत किया है।
  • बैंकिंग क्षेत्र: मार्च 2026 तक सकल गैर-निष्पादित ऋण (GNPA) घटकर 1.8% रह गए।
  • वित्तीय स्थिरता: मजबूत गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) और बैंकिंग सुधारों से वित्तीय प्रणाली की मजबूती बढ़ी है।
  • IBC का प्रभाव: दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (IBC), बैंक पुनर्पूंजीकरण और RBI की सुदृढ़ निगरानी ने बैंकिंग क्षेत्र में सुधार को समर्थन दिया।
  • कंट्री सीलिंग: JCR ने भारत की कंट्री सीलिंग भी एक पायदान बढ़ाकर ‘A’ कर दी।