सेमिकॉन इंडिया 2026 में ओडिशा मंडप का उद्घाटन

  • 19 Sep 2026

18 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित सेमिकॉन इंडिया 2026 में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ओडिशा मंडप का उद्घाटन किया।

  • निवेश प्रस्ताव: ओडिशा को सेमीकंडक्टर क्षेत्र में लगभग₹23,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे करीब6,100 रोजगार अवसरसृजित होने की संभावना है।
  • ओडिशा सिलिकॉन वैली: राज्य सरकार ने कटक के निकट नरज में 870 एकड़ क्षेत्र में ओडिशा सिलिकॉन वैली विकसित करने की घोषणा की है, जहां प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी।
  • SiC वेफर सुविधा: सिलिकॉन कार्बाइड (SiC) सब्सट्रेट वेफरउत्पादन के लिए सेमीकंडक्टर सुविधा स्थापित करने हेतु QuadQuantum के साथ आशय पत्र (LoI) पर हस्ताक्षर किए गए।
  • सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम: ओडिशा मंडप में सिलिकॉन कार्बाइड सेमीकंडक्टर, एडवांस्ड पैकेजिंग, ग्लास-सब्सट्रेट पैकेजिंग, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स तथा चिप डिजाइन और शिक्षा से जुड़ी राज्य की क्षमताओं को प्रदर्शित किया गया।
  • वित्तीय सहायता: ओडिशा की सेमीकंडक्टर नीति के तीसरे संशोधन के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण निर्माण, सेमीकंडक्टर-ग्रेड गैस, कच्चे माल और सप्लाई-चेन क्षेत्रों की ISM-अनुमोदित परियोजनाओं को 25% अतिरिक्त वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है।