भारत से बांग्लादेश को ‘हिलसा’ मछली का निर्यात

  • 19 Sep 2026

सितंबर 2026 में भारत-बांग्लादेश के बीच हिलसा व्यापार का पारंपरिक प्रवाह उलटता दिखाई दिया। पिछले दो महीनों में भारत से लगभग 500 टन हिलसा बांग्लादेश निर्यात की गई है।

मुख्य बिंदु

  • निर्यात: व्यापारियों के अनुसार आगामी सप्ताहों में भारत से बांग्लादेश को लगभग 150–200 टन अतिरिक्त हिलसा भेजे जाने की संभावना है।
  • प्रमुख स्रोत: निर्यात की गई हिलसा मुख्यतः गुजरात से प्राप्त हुई और इसे भरूच बंदरगाह के माध्यम से भेजा गया; कुछ आपूर्ति पश्चिम बंगाल के हावड़ा थोक मछली बाजार से भी हुई।
  • व्यापार में बदलाव: परंपरागत रूप से बांग्लादेश से भारत की ओर होने वाले हिलसा व्यापार के विपरीत इस बार भारत से बांग्लादेश की ओर बड़ी मात्रा में आपूर्ति हुई है।
  • प्रमुख कारण: बांग्लादेश में हिलसा उत्पादन/उपलब्धता कम होने की रिपोर्टों के बीच वहां के व्यापारियों ने घरेलू मांग पूरी करने के लिए भारत से खरीद बढ़ाई है।
  • आर्थिक संभावना: यह बदलाव भारतीय मत्स्य क्षेत्र के लिए प्रसंस्करण, कोल्ड-चेन, मूल्य संवर्धन और निर्यात कारोबार के विस्तार की संभावनाओं को रेखांकित करता है।