उत्तर प्रदेश के पांच शहरों में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ

  • 24 Sep 2026

23 सितंबर, 2026 को लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में सहकारी मॉडल पर आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ किया गया।

मुख्य तथ्य

  • पांच शहरों में शुरुआत: भारत टैक्सी सेवा लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में शुरू की गई; इन शहरों में लगभग 40 हजार सारथियों का पंजीकरण हो चुका है।
  • सहकारी मॉडल: यह सेवा ‘ड्राइवर ही मालिक’ सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें सारथी सहकारी व्यवस्था के भागीदार और मालिक हैं तथा कमाई सीधे उनके खातों में पहुंचती है।
  • समझौते एवं डिजिटल पहल: एयरपोर्ट अथॉरिटी, लखनऊ मेट्रो रेल और लखनऊ पुलिस ने भारत टैक्सी के साथ समझौते किए। साथ ही ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ पोर्टल, ‘उर्वरक सेतु’ और UPCDC ऐप लॉन्च किए गए।
  • राष्ट्रीय प्रगति: फरवरी 2026 में शुरू हुई भारत टैक्सी से छह माह में 10 लाख से अधिक सारथी और करीब 40 लाख यात्री जुड़ चुके हैं तथा प्रतिदिन लगभग 20 हजार यात्राएं हो रही हैं।