अहमदाबाद में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर नेशनल फाउंडेशन के संग्रहालय और ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन

  • 24 Sep 2026

23 सितंबर, 2026 को गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने अहमदाबाद के रानिप में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर नेशनल फाउंडेशन के आधुनिक संग्रहालय और ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

मुख्य तथ्य

  • परियोजना लागत: गुजरात के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा इस आधुनिक सुविधा को लगभग ₹11.01 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है।
  • डिजिटल संग्रहालय: संग्रहालय में डिजिटल और 3-डी तकनीक, वर्चुअल प्रस्तुतियों तथा लाइट एंड साउंड के माध्यम से डॉ. बी.आर. आंबेडकर के जीवन, संघर्ष, भाषणों और सामाजिक न्याय में योगदान को प्रदर्शित किया गया है।
  • पंच तीर्थ: संग्रहालय में डॉ. आंबेडकर से जुड़े ‘पंच तीर्थ’ से संबंधित प्रसंगों को भी प्रदर्शित किया गया है। परिसर में ई-लाइब्रेरी और सभागार की सुविधा भी है।
  • ऐतिहासिक संदर्भ: कार्यक्रम को 23 सितंबर को आयोजित किया गया, जिसे गुजरात सरकार ने वर्ष 1917 में वडोदरा में डॉ. आंबेडकर द्वारा लिए गए ऐतिहासिक संकल्प से जोड़ा है।