घरेलू पर्यटन में उत्तर प्रदेश शीर्ष गंतव्य राज्य: एनएसओ सर्वेक्षण

  • 24 Sep 2026

23 सितंबर, 2026 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने जुलाई 2025-जून 2026 के दौरान किए गए 80वें एनएसएस दौर के घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण के निष्कर्ष जारी किए।

मुख्य तथ्य

  • प्रमुख यात्रा उद्देश्य: 365-दिवसीय संदर्भ अवधि वाली रात्रिप्रवास यात्राओं में तीर्थयात्रा एवं धार्मिक यात्रा की हिस्सेदारी सर्वाधिक 48% रही। 30-दिवसीय संदर्भ अवधि में सामाजिक उद्देश्य वाली रात्रिप्रवास यात्राओं की हिस्सेदारी 89% रही।
  • शीर्ष गंतव्य: 365-दिवसीय संदर्भ अवधि में कुल आगंतुक-यात्राओं में उत्तर प्रदेश 15.7% हिस्सेदारी के साथ प्रथम, तमिलनाडु 13.4% के साथ दूसरे और राजस्थान 8% के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
  • यात्रा व्यय: 365-दिवसीय अवधि में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा यात्राओं पर सर्वाधिक औसत व्यय ग्रामीण परिवारों में ₹29,454 और शहरी परिवारों में ₹41,649 रहा। 30-दिवसीय अवधि में व्यवसायिक रात्रिप्रवास यात्राओं पर सर्वाधिक व्यय दर्ज हुआ।
  • एक-दिवसीय यात्राएं: सामाजिक और खरीदारी ग्रामीण एवं शहरी परिवारों की दो प्रमुख एक-दिवसीय यात्रा श्रेणियां रहीं; दोनों क्षेत्रों में खरीदारी के उद्देश्य वाली यात्राओं पर सर्वाधिक व्यय दर्ज हुआ।