दिल्ली सरकार-ICCR के बीच सांस्कृतिक सहयोग समझौता

  • 29 Sep 2026

28 सितंबर, 2026 को दिल्ली सरकार और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) ने संस्कृति, पर्यटन और अकादमिक सहयोग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन किया।

मुख्य तथ्य

  • अंतरराष्ट्रीय मंच: दिल्ली के स्थापित और उभरते कलाकारों को ICCR की ‘होराइजन सीरीज’ और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सवों में भागीदारी के अवसर मिलेंगे।
  • कलाकार डायरेक्टरी: प्रदर्शन कला, साहित्य, मूर्तिकला, वस्त्र, वास्तुकला, पाक कला और हस्तशिल्प से जुड़े कलाकारों की एकीकृत डायरेक्टरी तैयार की जाएगी।
  • सांस्कृतिक आदान-प्रदान: विदेशी कलाकार दिल्ली के सांस्कृतिक-पर्यटन उत्सवों में भाग लेंगे; संयुक्त प्रदर्शनियां, कलाकार रेजिडेंसी, कार्यशालाएं और सम्मेलन भी आयोजित होंगे।
  • अकादमिक सहयोग: विदेशी विद्यार्थियों के लिए स्टडी कैंप और ओरिएंटेशन विजिट आयोजित होंगी तथा दिल्ली के प्रमुख शिक्षण संस्थानों को ICCR नेटवर्क में बढ़ावा मिलेगा।
  • क्रियान्वयन: संयुक्त समिति प्रत्येक वर्ष न्यूनतम वार्षिक गतिविधि योजना तैयार करेगी; समझौता 5 वर्ष प्रभावी रहेगा और इसे 5 वर्ष और बढ़ाया जा सकेगा।