राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन–रबी अभियान 2026 शुरू

  • 29 Sep 2026

28 सितंबर, 2026 को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन–रबी अभियान 2026’ का शुभारंभ किया।

मुख्य तथ्य

  • उद्देश्य: केंद्र-राज्य समन्वय से रबी उत्पादन, उत्पादकता और किसान आय बढ़ाने के लिए जलवायु-अनुकूल एवं परिणाम-आधारित रणनीति तैयार करना है।
  • जल बजट: राज्यों को पानी की उपलब्धता और मिट्टी की नमी का आकलन कर उसके अनुरूप फसल एवं सिंचाई योजना बनाने को कहा गया।
  • दलहन-तिलहन: धान के बाद खाली क्षेत्रों में कम पानी वाली दलहन-तिलहन फसलें बढ़ाने तथा चना, मसूर, सरसों आदि की राज्यवार योजना पर जोर है।
  • खरीद व्यवस्था: राज्यों द्वारा समय पर खरीद नहीं होने पर नेफेड और NCCF जैसी केंद्रीय नोडल एजेंसियों से सीधे खरीद कराने पर जोर दिया गया।
  • ‘खेत बचाओ’ अभियान: रबी में भी संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाने तथा मिट्टी की उत्पादकता बनाए रखने का आह्वान किया गया।
  • कृषि: किसान क्रेडिट कार्ड का दायरा बढ़ाने के साथ फार्मर ID और एग्रीस्टैक के कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया गया।