सितंबर में UPI लेन-देन 23% बढ़कर 24.07 अरब

  • 01 Oct 2026

सितंबर 2026 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए 24.07 अरब लेन-देन हुए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 23% अधिक हैं। इन लेन-देन का कुल मूल्य 18% बढ़कर ₹29.37 लाख करोड़ हो गया।

मुख्य तथ्य

  • UPI लेन-देन: सितंबर में UPI से प्रतिदिन औसतन लगभग 80.2 करोड़ लेन-देन हुए, जिनका औसत दैनिक मूल्य लगभग ₹97,913 करोड़ रहा।
  • अगस्त से तुलना: अगस्त 2026 में UPI के जरिए 24.51 अरब लेन-देन, जिनका मूल्य ₹29.82 लाख करोड़ था। इस प्रकार सितंबर में मासिक आधार पर लेन-देन की संख्या में लगभग 1.8% की कमी आई।
  • नया MDR ढाँचा: ₹2,000 तक के व्यक्ति-से-व्यापारी (P2M) UPI भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शून्य रहेगा। ₹2,000 से अधिक के निर्धारित P2M लेन-देन पर 0.4% MDR लागू होगा।
  • व्यक्तिगत भुगतान निःशुल्क: व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P) UPI लेन-देन राशि की सीमा के बिना पूरी तरह निःशुल्क रहेंगे। सरकार के अनुसार लगभग 96% व्यापारी UPI लेन-देन भी MDR से अप्रभावित रहेंगे।