भारतीय तटरक्षक बल ने पारादीप तट पर किया 12वां SAREX-2026

  • 09 Oct 2026

8 अक्टूबर 2026 को भारतीय तटरक्षक बल ने ओडिशा के पारादीप तट पर राष्ट्रीय समुद्री खोज एवं बचाव बोर्ड (NMSARB) की देखरेख में 12वें राष्ट्रीय समुद्री खोज एवं बचाव अभ्यास (SAREX-2026) का आयोजन किया।

मुख्य बिंदु

  • थीम:यह अभ्यास “खोज एवं बचाव तैयारियों तथा समुद्री सुरक्षा को विस्तृत करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग” विषय पर आयोजित किया गया।
  • अवलोकन एवं भागीदारी:इस अभ्यास का अवलोकन भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक परमेश शिवमणि ने किया
  • अंतरराष्ट्रीय सहभागिता:अभ्यास में 30 देशों के 32 पर्यवेक्षकों ने भी हिस्सा लिया, जिससे समुद्री खोज एवं बचाव कार्यों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को विस्तार मिला।
  • बचाव अभियान का अभ्यास:अभ्यास में घटना नियंत्रण केंद्र सक्रिय करना, आग बुझाना, हेलिकॉप्टर से लोगों को निकालना, जीवन-रक्षक नौकाओं और उपकरणों की तैनाती, जेसन क्रैडल और जेमिनी रिकवरी, बचाव टोकरी अभियान तथा बचाव जाल की प्रक्रियाओं का अभ्यास किया गया।
  • प्रौद्योगिकी प्रदर्शन:अभ्यास के दौरान समुद्र में रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल (ROV), हेलिकॉप्टर रेस्क्यू बास्केट, जेसन क्रैडल और एयर-ड्रॉपेबल लाइफ राफ्ट जैसी उन्नत तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।