रांची में ICAR-IIAB की नई सुविधाओं का उद्घाटन

  • 09 Oct 2026

8 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (ICAR-IIAB) की कई नई सुविधाओं का उद्घाटन किया।

मुख्य बिंदु

  • नई सुविधाओं का उद्घाटन:उद्घाटित सुविधाओं में एडमिन-कम-स्कूल भवन, बिरसा मुंडा बहुउद्देशीय सभागार, जयपाल सिंह मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और NEXTGEN ब्रीडिंग फैसिलिटी शामिल हैं, साथ ही 119 करोड़ रुपये की लागत से नए गेस्ट हाउस की आधारशिला रखी गई।
  • प्री-रबी किसान गोष्ठी: ICAR-IIAB द्वारा SCSP और TSP के तहत प्री-रबी किसान गोष्ठी-सह-कृषि इनपुट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रांची, खूंटी, गुमला और रामगढ़ जिलों से लगभग 1,500 किसानों ने भाग लिया।
  • किसानों को इनपुट वितरण: किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, मिनरल मिक्सचर, उन्नत बीज, गेहूं, मटर, सरसों और सब्जियों के बीज किट, मिल्क कैन कूलर तथा उच्च उत्पादकता वाली टमाटर और बैंगन की किस्में वितरित की गईं।
  • मंत्री का आह्वान: श्री चौहान ने वैज्ञानिकों के "लैब से लैंड" तक प्रौद्योगिकियों को पहुँचाने के प्रयासों की सराहना की और आगामी दिनों में देशव्यापी "खेत बचाओ अभियान" शुरू करने का आह्वान किया।