जापान में 5वें एशियाई पैरा गेम्स 2026 का शुभारंभ

  • 19 Oct 2026

18 अक्टूबर 2026 को जापान के आइची-नागोया में 5वें एशियाई पैरा गेम्स शुरू हुए। यह प्रतियोगिता 24 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें भारत के 150 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

मुख्य तथ्य

  • उद्घाटन समारोह: नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में आयोजित हुआ; जिसकी थीम थी ‘वाबी: वी आर ब्यूटीफुल इंडिविजुअल्स’।
  • भारतीय दल: प्रतियोगिता में भारत के 168 खिलाड़ी 11 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 112 पुरुष और 56 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
  • भारतीय ध्वजवाहक: उद्घाटन समारोह में पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत और पैरा धाविका सिमरन शर्मा ने भारतीय दल के ध्वजवाहक की भूमिका निभाई।
  • पिछला प्रदर्शन: भारत ने हांगझोऊ एशियाई पैरा गेम्स 2023 में 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य सहित कुल 111 पदक जीते थे।