कनाडा की संसद में मनाया गया कुल्लू दशहरा उत्सव

  • 19 Oct 2026

18 अक्टूबर 2026 को कनाडा की राजधानी ओटावा स्थित पार्लियामेंट हिल में कुल्लू दशहरा उत्सव मनाया गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

मुख्य तथ्य

  • आयोजन: उत्सव का आयोजन हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन (HPGA) ने 35 से अधिक भारत-कनाडाई संगठनों के सहयोग से किया।
  • मेजबानी: कार्यक्रम की मेजबानी कनाडा के ऑरलियन्स क्षेत्र की सांसद मैरी-फ्रांस लालोंडे ने की। इसमें हिमाचली प्रवासियों और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ: समारोह में हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक नाटी और झमकरा लोकनृत्य, रामलीला तथा स्थानीय व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया।
  • पारंपरिक भोजन: अतिथियों को हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध धाम परोसा गया, जो विशेष अवसरों पर तैयार किया जाने वाला पारंपरिक सामूहिक भोजन है।
  • अंतरराष्ट्रीय महत्त्व: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी शुभकामनाएँ दीं। आयोजन का उद्देश्य विदेशों में हिमाचली संस्कृति का संरक्षण और भारत-कनाडा सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देना था।
  • भारत में आयोजन: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में 21 से 27 अक्टूबर 2026 तक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव आयोजन किया जाएगा।
  • अंतरराष्ट्रीय पहचान: कुल्लू दशहरे को 1972 में अंतरराष्ट्रीय उत्सव का दर्जा मिला। इसमें भारतीय और विदेशी कलाकार पारंपरिक लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देते हैं।