प्रणव सूरमा ने एशियाई पैरा खेलों में जीता स्वर्ण

  • 21 Oct 2026

20 अक्टूबर 2026 को भारतीय पैरा एथलीट प्रणव सूरमा ने जापान में आयोजित एशियाई पैरा खेल 2026 की पुरुष डिस्कस थ्रो F51/52/53 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

  • नया एशियाई रिकॉर्ड: प्रणव ने 11.66 मीटर दूर चक्का फेंककर F51 श्रेणी में नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया। संयुक्त स्पर्धा में उन्हें 932 रजा अंक मिले।
  • इस स्पर्धा में भारत के राम रतन सिंह ने रजत पदक जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रणव सूरमा की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
  • डिस्कस थ्रो: इसे हिंदी में चक्का फेंक कहते हैं। इसमें खिलाड़ी निर्धारित क्षेत्र से चक्का अधिकतम दूरी तक फेंकने का प्रयास करता है।
  • F51/52/53 श्रेणी: पैरा एथलेटिक्स में ये शारीरिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ियों की थ्रो स्पर्धाओं की श्रेणियाँ हैं। इनमें खिलाड़ी बैठकर थ्रो करते हैं।