WWF-इंडिया का राष्ट्रव्यापी ग्रीन दिवाली अभियान शुरू

  • 21 Oct 2026

20 अक्टूबर 2026 को WWF-इंडिया ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के सहयोग से ग्रीन दिवाली अभियान शुरू किया। इसका उद्देश्य पटाखा-मुक्त और पर्यावरण-अनुकूल दिवाली को बढ़ावा देना है।

  • अभियान अवधि: यह राष्ट्रव्यापी अभियान 20 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसे WWF-इंडिया के EIACP कार्यक्रम केंद्र द्वारा संचालित किया जा रहा है।
  • विशेष फोकस: अभियान में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत आने वाले 130 शहरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • अभियान में मिट्टी के दीये, ऊर्जा-कुशल लाइटें, स्थानीय उत्पाद, कचरे का पृथक्करण और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक से बचने को प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • कार्बन फुटप्रिंट सर्वेक्षण: WWF-इंडिया नागरिकों को अपनी दैनिक गतिविधियों से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को समझने के लिए ऑनलाइन सर्वेक्षण में भाग लेने को प्रोत्साहित करेगा।
  • यह अभियान मिशन लाइफ (LiFE) के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली और जिम्मेदार उपभोग को बढ़ावा देना है।
  • मिशन LiFE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2022 को गुजरात के केवड़िया में इसे शुरू किया था। यह पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देता है।