ग्रेटर नोएडा में ‘प्रगति’ रोबोटिक्स पार्क को मंजूरी

  • 29 Oct 2026

27 अक्टूबर, 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने ग्रेटर नोएडा में 69.52 एकड़ के ‘प्रगति’ AI एवं रोबोटिक्स पार्क को मंजूरी दी।

मुख्य तथ्य

  • परियोजना का उद्देश्य: PRAGATI (प्लेटफॉर्म फॉर रोबोटिक्स एंड AI ग्रोथ थ्रू टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन) पार्क स्वदेशी रोबोटिक्स विनिर्माण, AI अनुसंधान और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देगा।
  • दो विकास क्षेत्र: पार्क के आठ एकड़ में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल अपनाया जाएगा, जबकि शेष 61.52 एकड़ निजी औद्योगिक निवेश के लिए निर्धारित है।
  • संचालन व्यवस्था: आठ एकड़ वाले क्षेत्र का विकास विशेष प्रयोजन कंपनी (SPV) करेगी। इसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 26% और चयनित निजी साझेदार की 74% हिस्सेदारी होगी।
  • वित्तीय प्रावधान: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ₹21.1 करोड़ की इक्विटी देगा। राज्य सरकार 30 वर्षों के लिए ₹126.2 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराएगी।
  • निजी निवेश: 61.52 एकड़ वाले क्षेत्र में निजी कंपनियाँ औद्योगिक इकाइयाँ विकसित करेंगी। इसके विकास के लिए राज्य सरकार पर प्रत्यक्ष पूंजीगत दायित्व नहीं होगा।
  • साझेदार का चयन: निजी औद्योगिक साझेदार का चयन गुणवत्ता-आधारित प्रक्रिया से होगा। SPV को दूसरे क्षेत्र के भूमि आवंटन विकास शुल्क से प्राप्त राजस्व का 5% सेवा शुल्क मिलेगा।
  • तकनीकी सुविधाएँ: पार्क में रोबोटिक्स परीक्षण एवं प्रमाणन केंद्र, त्वरित प्रोटोटाइप निर्माण, GPU-आधारित AI कंप्यूटिंग, मोशन-कैप्चर प्रणाली और डेटा प्रयोगशालाएँ विकसित की जाएँगी।
  • कार्यान्वयन अवधि: SPV पंजीकरण के 36 महीनों के भीतर पहले क्षेत्र का व्यावसायिक संचालन शुरू करने का लक्ष्य है। आवश्यकता पड़ने पर अवधि 48 महीने तक बढ़ सकेगी।
  • रोजगार एवं आर्थिक योगदान: पूर्ण विकास पर एक लाख से अधिक प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार और उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगभग ₹2,000 करोड़ वार्षिक सकल मूल्यवर्धन (GVA) का अनुमान है।