सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
अर्थशॉट पुरस्कार 2026 की मेजबानी करेगा मुंबई
- 29 Oct 2026
27 अक्टूबर, 2026 को अर्थशॉट पुरस्कार के आयोजकों ने मुंबई में 16–17 नवंबर को प्रस्तावित छठे वार्षिक आयोजन के कार्यक्रम संबंधी विवरण घोषित किए।
मुख्य तथ्य
- आयोजन: अर्थशॉट पुरस्कार 2026 का आयोजन पहली बार भारत में होगा। मुंबई को 17 फरवरी, 2026 को प्रथम मुंबई जलवायु सप्ताह के दौरान मेजबान घोषित किया गया था।
- आयोजन कार्यक्रम: 16–17 नवंबर को पर्यावरण समाधान संबंधी शिखर सम्मेलन होगा, जबकि मुख्य पुरस्कार समारोह 17 नवंबर को मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
- पुरस्कार की शुरुआत: ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने वर्ष 2020 में पर्यावरणीय चुनौतियों के नवाचारी और प्रभावी समाधान प्रोत्साहित करने के लिए अर्थशॉट पुरस्कार की स्थापना की थी।
- पाँच पुरस्कार श्रेणियाँ: प्रकृति का संरक्षण एवं पुनर्स्थापन, स्वच्छ वायु, महासागरों का पुनर्जीवन, अपशिष्ट-मुक्त विश्व का निर्माण तथा जलवायु संकट का समाधान।
- पुरस्कार राशि: प्रत्येक वर्ष पाँच श्रेणियों में एक-एक विजेता चुना जाता है। प्रत्येक विजेता को पर्यावरणीय समाधान के विस्तार के लिए 10 लाख ब्रिटिश पाउंड मिलते हैं।
- वर्ष 2026 के फाइनलिस्ट: पाँच श्रेणियों में कुल 15 फाइनलिस्ट चुने गए हैं। इनमें भारत के महिला हाउसिंग ट्रस्ट और महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी शामिल हैं।
- भारत की उपलब्धि: आधिकारिक विवरण के अनुसार, भारत से सात फाइनलिस्ट और चार विजेता रहे हैं। यह किसी भी देश की सर्वाधिक उपलब्धि है।
- प्रमुख प्रायोजक: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को वर्ष 2026 के अर्थशॉट शिखर सम्मेलन का प्रमुख प्रायोजक बनाया गया है।
- समारोह का संचालन: फिल्म निर्माता करण जौहर मुख्य समारोह की मेजबानी करेंगे। श्रेया घोषाल, शाश्वत सचदेव और ब्रिटिश संगीत समूह ‘टेक दैट’ की प्रस्तुतियाँ प्रस्तावित हैं।
- वैश्विक प्रसारण: प्राइम वीडियो इस समारोह का विशेष स्ट्रीमिंग साझेदार होगा। प्रसारण 240 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में 40 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध कराने की योजना है।


