अमेरिकी कंपनी वैबटेक को वंदे भारत का 839 करोड़ का ऑर्डर

  • 29 Oct 2026

27 अक्टूबर, 2026 को अमेरिकी कंपनी वैबटेक कॉरपोरेशन ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लिए लगभग 839 करोड़ रुपये के रेलवे उपकरणों के ऑर्डर प्राप्त करने की घोषणा की।

मुख्य तथ्य

  • प्रमुख उपकरण: अनुबंध में ब्रेकिंग सिस्टम, स्वचालित दरवाजे और कोचों के बीच सुरक्षित आवागमन के लिए गैंगवे (Gangway) समाधान शामिल हैं।
  • आपूर्ति एवं परीक्षण: वैबटेक अगले दो वित्त वर्षों में चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) को उपकरण उपलब्ध कराएगी। अनुबंध में एकीकरण, परीक्षण और परिचालन विश्वसनीयता संबंधी सहायता भी शामिल है।
  • ट्रेन निर्माण: प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत ICF में 24-24 कोच वाली 50 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट निर्मित की जानी हैं। इस प्रकार कुल 1,200 कोच बनेंगे।
  • अनुबंध का उद्देश्य: उन्नत ब्रेकिंग, दरवाजा और गैंगवे प्रणालियों से यात्री सुरक्षा, रखरखाव दक्षता और ट्रेनों की परिचालन उपलब्धता बेहतर करने का लक्ष्य है।