सेमीकॉन इंडिया 2.0 के वेब पोर्टल का शुभारंभ

  • 07 Nov 2026

6 नवंबर, 2026 को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में ‘सेमीकॉन इंडिया 2.0’ वेब एप्लिकेशन पोर्टल का शुभारंभ किया।

मुख्य तथ्य

  • आवेदन प्रक्रिया: नए पोर्टल के माध्यम से सेमीकॉन इंडिया 2.0 के दूसरे, तीसरे और चौथे स्तंभ के अंतर्गत परियोजनाओं के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
  • प्रमुख क्षेत्र: इन स्तंभों में सेमीकंडक्टर मशीनरी एवं सामग्री, नई चिप निर्माण इकाइयाँ (Fabs) तथा असेंबली, परीक्षण और पैकेजिंग उद्योग शामिल हैं।
  • वित्तीय प्रावधान: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के अंतर्गत सेमीकॉन इंडिया 2.0 के लिए ₹1,27,500 करोड़ के वित्तीय परिव्यय को मंजूरी दी है।
  • नई परियोजनाओं को मंजूरी: इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना (ECMS) के अंतर्गत ₹7,503 करोड़ के प्रस्तावित निवेश वाली 12 अतिरिक्त परियोजनाएँ स्वीकृत की गईं।
  • उत्पादन एवं रोजगार: इन 12 परियोजनाओं से ₹39,045 करोड़ का अनुमानित उत्पादन तथा 7,127 प्रत्यक्ष रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है।
  • परियोजनाओं का विस्तार: नई स्वीकृत परियोजनाएँ गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में स्थापित की जाएँगी।
  • प्रमुख उत्पाद: स्वीकृत परियोजनाओं में मल्टीलेयर PCB, कॉपर फॉइल, कैथोड सामग्री, एनोड सामग्री, विशेष सिरेमिक तथा औद्योगिक स्वचालन उपकरण शामिल हैं।
  • समग्र प्रगति: ECMS के अंतर्गत अब तक 16 राज्यों में 34 उत्पादों से संबंधित 118 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। इनका प्रस्तावित निवेश ₹77,051 करोड़ है।
  • उत्पादन एवं रोजगार लक्ष्य: सभी 118 स्वीकृत आवेदनों से ₹5,73,146 करोड़ के अनुमानित उत्पादन और 81,755 प्रत्यक्ष रोजगार अवसरों की संभावना है।