अंडमान-निकोबार में छठ पूजा पर पहली बार सार्वजनिक अवकाश

  • 16 Nov 2026

16 नवंबर 2026 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छठ पूजा के सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए पहली बार सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया तथा श्री विजयपुरम में भव्य आयोजन हुआ।

मुख्य तथ्य

  • अवकाश की घोषणा: केंद्रशासित प्रदेश के उपराज्यपाल दिनेश शर्मा ने छठ पर्व के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को मान्यता देते हुए सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया।
  • प्रमुख आयोजन स्थल: श्री विजयपुरम (पूर्व नाम पोर्ट ब्लेयर) स्थित 'कॉर्बिन्स कोव बीच' (Corbyn's Cove Beach) पर श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर सूर्य देव की उपासना की।
  • छठ महापर्व: कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाने वाला यह चार दिवसीय लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रमुख सांस्कृतिक पहचान है।
  • चार दिवसीय अनुष्ठान क्रम: लोकआस्था के इस पर्व की शुरुआत 'नहाय-खाय' (प्रथम दिन) से होती है, जिसके बाद 'खरना' (द्वितीय), 'संध्या अर्घ्य' (तृतीय) और 'उषा अर्घ्य' (चतुर्थ दिन) संपन्न होता है।
  • श्री विजयपुरम नामकरण: सितंबर 2024 में केंद्र सरकार ने औपनिवेशिक प्रतीक को हटाते हुए अंडमान और निकोबार की राजधानी 'पोर्ट ब्लेयर' का नाम बदलकर 'श्री विजयपुरम' कर दिया था।