PM मोदी आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

  • 16 Nov 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 नवंबर 2026 को फिलीपींस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वे मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

मुख्य तथ्य

  • यात्रा और मेजबानी: प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर मनीला गए हैं, जो वर्ष 2026 के लिए आसियान (ASEAN) का अध्यक्ष देश है।
  • सम्मेलन में भागीदारी: पीएम मोदी 17 नवंबर 2026 को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) की बैठकों में हिस्सा लेंगे।
  • समुद्री सहयोग वर्ष 2026: भारत और आसियान वर्ष 2026 को ‘आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष’ (ASEAN-India Year of Maritime Cooperation) के रूप में मना रहे हैं।
  • ऐतिहासिक मील के पत्थर: वर्ष 2027 में दोनों पक्षों के बीच संवाद संबंधों के 35 वर्ष तथा व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पाँच वर्ष पूरे होंगे।
  • कार्ययोजना की समीक्षा: आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति तथा ‘आसियान-भारत कार्ययोजना 2026-2030’ के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।
  • एक्ट ईस्ट नीति: आसियान के साथ संबंध भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ (Act East Policy) और ‘महासागर’ (MAHASAGAR) विजन का एक प्रमुख स्तंभ हैं।