सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा रिपोर्ट 2023-24 जारी
- 16 Nov 2026
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (NHA) रिपोर्ट 2023-24 के अनुसार, देश में सरकारी स्वास्थ्य व्यय तीन गुना बढ़कर ₹4.14 लाख करोड़ हो गया है।
मुख्य तथ्य
- सरकारी स्वास्थ्य व्यय: वर्ष 2013-14 के ₹1.30 लाख करोड़ से बढ़कर 2023-24 में ₹4.14 लाख करोड़ हुआ, जिससे कुल स्वास्थ्य व्यय में सरकारी हिस्सेदारी 14.9% अंक बढ़ी।
- प्रति व्यक्ति खर्च: देश में प्रति व्यक्ति सरकारी स्वास्थ्य व्यय वर्ष 2013-14 के ₹1,042 से लगभग तीन गुना बढ़कर वर्ष 2023-24 में ₹2,959 हो गया है।
- जेब से खर्च (OOPE) में कमी: कुल स्वास्थ्य व्यय में परिवारों के प्रत्यक्ष खर्च की हिस्सेदारी 64.2% से घटकर 42.7% रह गई, जो 21.5% अंक की गिरावट दर्शाती है।
- सामाजिक सुरक्षा व बीमा: स्वास्थ्य पर सामाजिक सुरक्षा व्यय 6% से बढ़कर 11% हुआ, जबकि निजी स्वास्थ्य बीमा की हिस्सेदारी 3.4% से बढ़कर 10.2% हो गई।
- प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं: प्राथमिक स्वास्थ्य पर सरकारी खर्च ₹1.53 लाख करोड़ पहुँचा, जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर, निःशुल्क जांच और जन औषधि केंद्रों का प्रमुख योगदान रहा।
- रिपोर्ट का 11वाँ संस्करण: यह रिपोर्ट राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (NHSRC) द्वारा अंतरराष्ट्रीय 'सिस्टम ऑफ हेल्थ अकाउंट्स 2011' ढांचे के आधार पर तैयार की गई है।


