गूगल ने IIT खड़गपुर को AI शोध हेतु 50 लाख डॉलर दिए

  • 21 Nov 2026

21 नवंबर 2026 को प्रौद्योगिकी दिग्गज गूगल ने IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए 50 लाख डॉलर (लगभग ₹46 करोड़) के वित्तपोषण की घोषणा की।

  • पूर्व छात्र की पहल: IIT खड़गपुर के निदेशक प्रो. सुमन चक्रवर्ती ने बताया कि इस वित्तीय सहायता की परिकल्पना संस्थान के पूर्व छात्र व गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने की है।
  • तीन प्रमुख स्तंभ: यह निधि तीन मुख्य स्तंभों—उन्नत AI अनुसंधान, शैक्षणिक अवसरों के विस्तार तथा संस्थान में AI क्षमता निर्माण—को सशक्त बनाएगी।
  • शोध के प्राथमिकता क्षेत्र: अनुसंधान घटक के तहत भारतीय भाषाओं (Indic Languages), पदार्थ विज्ञान (Materials Science), कृषि और शैक्षिक प्रौद्योगिकी की वास्तविक चुनौतियों का समाधान किया जाएगा।
  • प्रशिक्षण व बुनियादी ढाँचा: इसके अंतर्गत छात्रों, शिक्षकों और संकाय सदस्यों के लिए AI पाठ्यक्रम विकास के साथ-साथ परिसर में उन्नत AI फ्रेमवर्क व उपकरण विकसित होंगे।
  • पूर्व सहयोग का विस्तार: यह साझेदारी भारतीय भाषाओं में AI मॉडल को समृद्ध करने हेतु गूगल की 'एम्प्लीफाई' (Amplify) पहल के तहत चल रहे सहयोग को आगे बढ़ाती है।