बोत्सवाना की मादा चीता ने दिए चार शावक

  • 23 Nov 2026

20 नवंबर 2026 को बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता KOMG 3 ने मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया, जिससे भारत में चीतों की संख्या 62 हो गई।

प्रमुख बिंदु

  • ऐतिहासिक उपलब्धि। लगभग 2.5 वर्षीय KOMG 3 बोत्सवाना से लाई गई पहली मादा चीता है, जिसने भारत में शावकों को जन्म दिया है।
  • चीतों की कुल संख्या। चार शावकों के जन्म के बाद भारत में चीतों की संख्या 62 हो गई है। इनमें 43 चीते भारत में जन्मे हैं।
  • जंगल में दूसरा प्रसव। KOMG 3 ने चार महीने से अधिक समय खुले जंगल में बिताने के बाद प्राकृतिक परिस्थितियों में शावकों को जन्म दिया। यह प्रोजेक्ट चीता के तहत जंगल में दूसरी दर्ज प्रसव घटना है।
  • संरक्षण प्रयास। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस उपलब्धि के लिए परियोजना प्रबंधकों, पशु चिकित्सकों और वनकर्मियों के प्रयासों की सराहना की।
  • अंतर्राष्ट्रीय सहयोग। भारत में चीतों की पुनर्वापसी के लिए नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना से चीतों को लाया गया है।