असम सहित देश भर में मनाया गया 404वां ‘लाचित दिवस 2026’

  • 24 Nov 2026

24 नवंबर 2026 को अहोम साम्राज्य के महान सेनापति लाचित बोरफुकन की 404वीं जयंती के उपलक्ष्य में असम सहित पूरे देश में 'लाचित दिवस' (Lachit Divas) मनाया गया।

  • जन्म एवं पृष्ठभूमि: लाचित बोरफुकन का जन्म 24 नवंबर 1622 को मोमाई तमुली बोरबरुआ के घर हुआ था, जो अहोम राजा प्रताप सिंह के प्रमुख सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारी थे।
  • सरायघाट का युद्ध (1671): वर्ष 1671 में गुवाहाटी के निकट ब्रह्मपुत्र नदी पर हुए इस ऐतिहासिक नौसैनिक युद्ध में लाचित बोरफुकन ने औरंगजेब द्वारा भेजे गए आमेर के राजा राम सिंह प्रथम की मुगल सेना को पराजित किया।
  • रणनीति एवं अलाबोई का युद्ध: 5 अगस्त 1669 को अलाबोई के युद्ध में अहोम सेना को हुई क्षति से सबक लेते हुए लाचित ने ब्रह्मपुत्र नदी की संकरी धारा, पहाड़ियों और छोटी-फुर्तीली नौकाओं का उपयोग कर मुगलों को मात दी।
  • स्टैच्यू ऑफ वेलर (Statue of Valour): असम के जोरहाट स्थित होलोंगापारा में उनके मैदाम (समाधि स्थल) पर 125 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित है, जिसे पद्म भूषण मूर्तिकार राम वनजी सुतार ने निर्मित किया है।
  • राष्ट्रीय सम्मान एवं विरासत: उनकी सैन्य विरासत को सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में वर्ष 1999 से सर्वश्रेष्ठ कैडेट को प्रतिवर्ष 'लाचित बोरफुकन स्वर्ण पदक' प्रदान किया जाता है।