सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
HPV टीकाकरण: भारत में 1 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं
- 24 Nov 2026
21 नवंबर, 2026 को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान के तहत नौ महीने से कम समय में 1 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं। इससे वार्षिक लक्ष्य का लगभग 87% हासिल हुआ।
- अभियान का उद्देश्य: 14 वर्ष की किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) संक्रमण से बचाकर सर्विकल कैंसर की रोकथाम करना।
- शुरुआत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी, 2026 को राजस्थान के अजमेर से राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान शुरू किया था।
- लक्षित आबादी: भारतीय रजिस्ट्रार जनरल (RGI) के 2021 के जनसंख्या अनुमानों के अनुसार प्रतिवर्ष लगभग 1.2 करोड़ 14 वर्षीय किशोरियाँ इसके दायरे में आती हैं।
- टीकाकरण व्यवस्था: सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 14 वर्ष की किशोरियों को निःशुल्क, स्वैच्छिक और एकल खुराक (Single Dose) वाली HPV वैक्सीन दी जाती है। इसके लिए माता-पिता की सहमति आवश्यक है।
- प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया: 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को निवारक स्वास्थ्य सेवाओं और किशोरियों को सर्विकल कैंसर से सुरक्षा देने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम बताया।
100% टीकाकरण कवरेज वाले राज्य :
| राज्य | कवरेज |
| गुजरात | 100% |
| उत्तर प्रदेश | 100% |
| आंध्र प्रदेश | 100% |
| मिजोरम | 100% |
| मध्य प्रदेश | 100% |
| बिहार | 100% |


