एलिसा हिली द्वारा विकेटकीपिंग में सर्वाधिक शिकार

  • 31 Oct 2020

  • ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर एलिसा हिली ने 27 सितंबर, 2020 को अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में विकेटकीपिंग में सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। हिली टी-20 में पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में सबसे ज्यादा शिकार करने वाली विकेटकीपर बन गई हैं।

  • हिली ने यह मुकाम (92वां शिकार) न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में हासिल किया। हिली के अब 95 शिकार हो गए हैं, जबकि धोनी के नाम 91 शिकार हैं।