भारतीय नौवहन निगम

  • 02 Nov 2020

  • केन्द्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 2 अक्टूबर, 2020 को भारतीय नौवहन निगम (Shipping Corporation of India-SCI) के स्थापना दिवस के अवसर पर हीरक जयंती समारोह का शुभारंभ किया।
  • सिर्फ 19 जहाजों के साथ एक सीमांत लाइनर शिपिंग कंपनी के रूप में शुरू, भारतीय नौवहन निगम लिमिटेड को 2 अक्टूबर, 1961 को पूर्वी शिपिंग निगम और पश्चिमी शिपिंग निगम के समामेलन द्वारा जहाजरानी में भारत की पहली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के रूप में निगमित किया गया था।
  • देश की प्रमुख शिपिंग लाइन के रूप में, SCI भारतीय टनभार के लगभग एक-तिहाई का स्वामित्व रखती है और इसका संचालन करती है। शिपिंग व्यवसाय के व्यावहारिक रूप से सभी क्षेत्रों में परिचालन हित रखती है और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों व्यापारों की सेवा में सक्रिय है।
  • भारत सरकार ने 2008 में SCI को ‘नवरत्न’ का दर्जा दिया है।