मानसर झील विकास योजना

  • 03 Nov 2020

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में मानसर झील विकास योजना का उद्घाटन किया।
  • मानसर जम्मू के जम्मू- पठानकोट राजमार्ग से 64 किमी. दूर स्थित है। यह एक बहुत ही मनोरम झील है, जिसके चारों ओर देवदार की वन पहाड़ियाँ हैं।
  • उमापति महादेव और नरसिम्हा के दो प्राचीन मंदिर और दुर्गा का मंदिर भी मानसर झील के आसपास स्थित है।
  • सुरिन्ससर झील, मानसर झील से 9 किमी. की दूरी पर स्थित है। नवंबर 2005 में सुरिन्सर-मानसर झील को रामसर स्थल के रूप में नामित किया गया।
  • परियोजना के लागू होने के बाद, मानसर क्षेत्र में प्रति वर्ष पर्यटकों / तीर्थयात्रियों की संख्या मौजूदा 10 लाख से बढ़कर 20 लाख हो जाएगी।
  • योजना से लगभग 1.15 करोड़ मानव-दिन रोजगार सृजित होंगे और प्रति वर्ष 800 करोड़ रुपये से अधिक की आय होगी।