'सरना संहिता ’के प्रावधान के लिए प्रस्ताव पारित

  • 30 Nov 2020

झारखंड विधान सभा ने 11 नवंबर, 2020 को आदिवासियों के लिए एक अलग 'सरना संहिता’ के प्रावधान के लिए एक प्रस्ताव पारित किया।

  • प्रस्ताव के माध्यम से 2021 की जनगणना में 'सरना’ धर्म के अनुयायियों के लिए एक विशेष कॉलम की मांग की गई है।
  • 'सरना’ के अनुयायी ऐसे प्रकृति पूजक हैं, जो खुद को हिंदू नहीं मानते हैं और दशकों से एक अलग धार्मिक पहचान की लड़ाई लड़ रहे हैं।
  • वर्तमान में, उन्हें एक अलग धार्मिक इकाई के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है। अब तक, जनगणना सर्वेक्षणों में उन्हें धर्म में 'अन्य' (Others) के रूप में शामिल किया जाता रहा है।