योनेक्स थाईलैंड ओपन 2021

  • 09 Mar 2021

12 से 17 जनवरी‚ 2021 तक बैडमिंटन प्रतियोगिता योनेक्स थाईलैंड ओपन 2021 बैंकाक‚ थाईलैंड में आयोजित की गई।

  • पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में डेनमार्क के विक्टर एक्सेल सेन ने हांगकांग के ‘एनजी का लोंग अंगुस’ (NG Ka Long Angus) को पराजित किया।
  • महिला एकल के फाइनल मुकाबले में स्पेन की कैरोलिना मारिन ने ताइवान की ताई त्जु यिंग को पराजित किया।

अन्य परिणाम-

  • पुरुष युगल: विजेता- ली यांग और वांग ची- लिन (दोनों ताइवान); उपविजेता- गोह वी शेम और टैन वी किओंग (दोनों मलेशिया)
  • महिला युगल: विजेता – ग्रेशिया पोली और अप्रियानी रहायु (दोनो इंडोनेशिया); उपविजेता - जोंगकोल्फन कितिथराकुल और रविंडा प्रजोंगजई (दोनों थाईलैंड)
  • मिश्रित युगल: विजेता- डेचपोल पुवारनुकरोह और सपसिरी तैरातनाचाई (दोनों थाईलैंड); उपविजेता- प्रवीन जॉर्डन और मेलाती डेवा ओक्टावियांति (दोनों इंडोनेशिया)