जाने-माने मराठी अभिनेता श्रीकांत मोघे का निधन

  • 09 Mar 2021

जाने-माने मराठी अभिनेता श्रीकांत मोघे का 6 मार्च, 2021 को पुणे में निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे।

  • वे मराठी रंगमंच और फिल्म इंडस्ट्री में 50 से अधिक वर्षो तक सक्रिय रहे। वे ‘मधुचन्द्रा’, ‘सिंहासन’, ‘गम्मत जम्मत’, ‘उम्बारथा’ और ‘वासुदेव बलवंत फडके’ जैसी मराठी फिल्मों में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध थे।
  • उन्होंने ‘वारयावरची वरात’, ‘तुझे आहे तुजपाशी’ और ‘लेकुरे उदंड जाली’ जैसे मराठी नाटकों में भी काम किया।
  • उन्हें महाराष्ट्र राज्य सांस्कृतिक पुरस्कार, काशीनाथ घानेकर पुरस्कार, प्रभाकर पानशिकर स्टेज लाइफ एचीवमेंट पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।