अर्जुन सहायक परियोजना

  • 20 Mar 2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 11 मार्च, 2021 को अर्जुन सहायक परियोजना (Arjuna Sahayak Project) के शुभारंभ की घोषणा की गई। उन्होंने महोबा जिले में अर्जुन सहायक परियोजना के तहत लहचूरा बांध के निरीक्षण करते समय इसकी घोषणा की थी।

  • यह 2,600 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजना है। यह धसान नदी पर बनाई जा ही है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के बांदा, महोबा और हमीरपुर के 168 गांवों में 1.5 लाख किसानों को सिंचाई की सुविधा प्रदान करेगी।
  • इस परियोजना के पूरा होने के बाद, लगभग चार लाख लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। इस परियोजना के तहत 15,000 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • धसान नदी बेतवा नदी की एक दाहिनी किनारे की सहायक नदी है। यह मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बेगमगंज तहसील से निकलती है। इस नदी की लंबाई 365 किमी. है। इस नदी को प्राचीन काल में दशार्ण के नाम से भी जाना जाता था।