स्विट्जरलैंड में सार्वजनिक स्थानों पर पूरे चेहरे को कवर करने पर प्रतिबंध

  • 20 Mar 2021

मार्च 2021 में स्विट्जरलैंड में, लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर पूरे चेहरे को कवर करने पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में मतदान किया है। मीडिया द्वारा इसे 'बुर्का प्रतिबंध' के रूप में संदर्भित किया गया है।

  • आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, 51.2 प्रतिशत मतदाताओं ने प्रस्ताव का समर्थन किया है। इसका मतलब यह है कि देश में कोई भी प्रार्थना स्थलों (places of worship) तथा स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों को छोड़कर पूरी तरह से सार्वजनिक रूप से अपने चेहरे को कवर नहीं कर सकता है।
  • फ्रांस, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया और डेनमार्क सहित यूरोपीय देशों ने पहले ही पूर्ण चेहरे को कवर करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।