ऊर्जा स्वराज यात्रा

  • 26 Mar 2021

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने 19 मार्च, 2021 को ऊर्जा स्वराज यात्रा (Energy Swaraj Yatra) बस की सवारी की।

  • बस के भीतर सौर ऊर्जा से हर कार्य किया जाता है और इसमें दफ्तर और घर की हर सुविधा दी गई है। आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर डॉ. चेतन सिंह सोलंकी ने इस सौर बस का निर्माण किया है।
  • सौर ऊर्जा अपनाने को जन आंदोलन बनाने के मिशन के लिए प्रतिबद्ध डॉ. चेतन सिंह सोलंकी ने 2030 तक घर नहीं जाने और सौर बस में रहने और यात्रा करने का संकल्प लिया है। बस में सभी दैनिक गतिविधियों की सुविधा है।
  • बस में 3.2 किलोवाट का सौर पैनल और 6 किलोवाट का बैटरी स्टोरेज स्थापित किया गया है। ऊर्जा स्वराज यात्रा वर्ष 2020 में शुरू हुई और 2030 तक जारी रहेगी।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रोफेसर सोलंकी को हाल ही में मध्य प्रदेश के सौर ऊर्जा का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।