एशियाई खेल 2023

  • 09 Oct 2023

19वें एशियाई खेलों में, भारतीय दल ने 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य सहित कुल 107 पदक जीते।

  • 19वें एशियाई खेलों का आयोजन चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक किया गया।
  • एशियाई खेल 2023 में 655 सदस्यीय भारतीय दल ने भाग लिया था।
  • 19वें एशियाई खेलों का आयोजन मूल रूप से 2022 के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन COVID-19 के कारण इसे एक वर्ष के लिए स्थगित कर दिया गया था।
  • चीन 201 स्वर्ण पदकों के साथ समग्र पदक तालिका में शीर्ष पर है, उसके बाद जापान (52) और दक्षिण कोरिया (42) हैं।

एशियाई खेल 2023 में भारत:-

  • एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार भारत ने एयर राइफल शूटिंग और महिला क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीता।
  • एशियाई खेल 2023 में भारत के लिए निशानेबाजी अग्रणी खेल था, जिसमें सात स्वर्ण सहित 22 पदक जीते।
  • तीरंदाजी कंपाउंड टीम ने अपनी श्रेणी में सभी पांच स्वर्ण पदक जीते।
  • चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी ने एशियाई खेलों में भारत का बैडमिंटन में पहला स्वर्ण पदक जीता।
  • 41 वर्ष के बाद भारत ने घुड़सवारी खेल में स्वर्ण पदक जीता।
  • भारत ने पहली बार एशियाई खेलों की व्यक्तिगत ड्रेसेज प्रतियोगिता में पदक जीता है। अनुष अग्रवाल ने व्यक्तिगत ड्रेसेज वर्ग में कांस्य पदक जीता।
  • भारत ने पहली बार एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में अविनाश साबले ने पदक जीता।
  • पारुल चौधरी ने महिलाओं के 500 मीटर वर्ग स्वर्ण पदक जीता, ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला एथलीट बन गईं।
  • पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई किया। हॉकी में यह भारत का चौथा स्वर्ण है।

पदक तालिका में शीर्ष 5 देश

स्थान

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल

1

चीन

201

111

71

383

2

जापान

52

67

69

188

3

कोरिया गणराज्य (दक्षिण कोरिया)

42

59

89

190

4

भारत

28

38

41

107

5

उज़्बेकिस्तान

22

18

31

71