फिनटेक स्टार्टअप ‘स्लाइस’ (Slice) का नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ विलय

  • 09 Oct 2023

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 4 अक्टूबर, 2023 को फिनटेक स्टार्टअप ‘स्लाइस’ (Slice) के असम के नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (NESFB) के साथ विलय को मंज़ूरी दे दी।

  • विलय का उद्देश्य देश के अन्य राज्यों के अलावा उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में तकनीक-सक्षम वित्तीय पहुंच के विस्तार में तेजी लाना है।
  • एनईएसएफबी, विलय को पूरा करने के लिए सेबी जैसे अन्य नियामक निकायों से अनुमोदन प्राप्त करेगा।
  • एनईएसएफबी में स्लाइस के इस विलय से उत्तर पूर्व में स्थित 230 समर्पित शाखाओं में बेहतर ग्राहक अनुभव के साथ बैंकिंग नींव को मजबूत करने में बल मिलेगा।
  • बेंगलुरू स्थित स्लाइस का मूल्यांकन वर्ष 2022 में लगभग 1.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर आंका गया था।
  • स्लाइस स्टार्टअप की शुरुआत वर्ष 2016 में की गयी थी।
  • एनईएसएफबी उत्तर पूर्व भारत क्षेत्र का बैंक है, इसका लक्ष्य उच्च गुणवत्ता वाली वित्तीय सेवाएं प्रदान करना है।