भारत व जापान की अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा सहयोग की समीक्षा

  • 27 Mar 2021

11 मार्च, 2021 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने पृथ्वी अवलोकन, चंद्र मिशन सहयोग और उपग्रह नेविगेशन में सहयोग की समीक्षा की।

महत्वपूर्ण तथ्य: दोनों देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों ने ‘अंतरिक्ष स्थिति संबंधी जागरूकता और पेशेवर विनिमय कार्यक्रम’ (Space Situational Awareness and Professional Exchange Programme) में सहयोग के बारे में अवसरों का पता लगाने के लिए भी सहमति व्यक्त की।

  • एजेंसियों ने उपग्रह डेटा का उपयोग करके चावल फसल क्षेत्र और वायु गुणवत्ता निगरानी पर गतिविधियों हेतु सहयोग करने के लिए कार्यान्वयन व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए।

चंद्र ध्रुवीय अन्वेषण मिशन: भारत और जापान पहले से ही संयुक्त ‘चंद्र ध्रुवीय अन्वेषण मिशन’ (Lunar Polar Exploration Mission- LUPEX मिशन पर काम कर रहे हैं। इस मिशन में वर्ष 2024 तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर और रोवर भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अन्य तथ्य: हाल ही में भारत और इटली ने पृथ्वी अवलोकन, अंतरिक्ष विज्ञान, रोबोट और मानव अन्वेषण में अवसरों का पता लगाने के लिए सहयोग करने का निर्णय लिया था।